होम देश प्रदेश लाल किले के पास अलकायदा ने कराया था आतंकी हमला, UN रिपोर्ट...

लाल किले के पास अलकायदा ने कराया था आतंकी हमला, UN रिपोर्ट में बड़ा दावा

0
35

UNSC की निगरानी टीम के अनुसार अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट छोटे-छोटे सेल और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के जरिए गतिविधियां बढ़ा रहा

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला इलाके में नवंबर 2025 में हुए आतंकी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि पिछले साल नवंबर में दिल्ली के लाल किले पर जो आतंकी हमला हुआ था, उसे अल-कायदा ने करवाया था।

छोटे-छोटे गुटों में नेटवर्क बढ़ा रहा अल-कायदा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति की निगरानी टीम ने रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में ‘अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ यानी AQIS को लाल किला हमले के पीछे जिम्मेदार संगठन बताया गया है। यूएनएससी की रिपोर्ट में कहा गया है कि लाल किले आतंकी हमले में शामिल AQIS अब बड़े संगठित समूह की बजाय छोटे-छोटे सेल, लॉजिस्टिक्स और वित्तीय नेटवर्क के जरिए अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है।

बांग्लादेश में भी सेल्स बनाने की कोशिश

यूएनएससी की 1267 प्रतिबंध समिति की निगरानी टीम ने कहा है कि AQIS एक बिखरे हुए संगठन से बदलकर एक फैला हुआ नेटवर्क बन गया है, जो पूरे क्षेत्र में छोटी-छोटी इकाइयों (सेल्स) के जरिए काम कर रहा है। रिपोर्ट में अफगानिस्तान में इस समूह की मौजूदगी और बांग्लादेश में अपने कामकाज को बढ़ाने की इसकी कोशिशों पर भी चिंता जताई गई है। इसमें कहा गया है कि AQIS के नेता काबुल में मौजूद हैं और अफ़गान राष्ट्रीय पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं।

दिल्ली धमाके की जांच NIA कर रही है

नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए धमाके में कई लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने जांच अपने हाथ में ली। जांच एजेंसी NIA की ओर से 14 मई को बम धमाके को लेकर 7,500 पेज की लंबी चार्जशीट दाखिल की गई। चार्जशीट में नामजद आरोपियों में से एक, ‘अंसार गजवत-उल-हिंद’ (AGuH) के अंतरिम आतंकी मॉड्यूल का “इन-हाउस इंजीनियर” निकला और यह मॉड्यूल AQIS से जुड़ा हुआ है।

यूनिवर्सिटी में काम करने वाले 3 डॉक्टर भी कथित तौर पर धमाके में शामिल थे

गृह मंत्रालय AQIS और उसकी सभी शाखाओं को आतंकी संगठन घोषित कर चुका है। चार्जशीट में यह बात भी सामने आई कि आरोपी जासिर बिलाल वानी ने इस घटना को अंजाम देने के लिए “तकनीकी मदद” देने के इरादे से 2024-25 के दौरान 2 से 3 बार हरियाणा के फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस गया और कुछ समय रहा भी। जांच में यह पता चलने के बाद कि यूनिवर्सिटी में काम करने वाले 3 डॉक्टर भी कथित तौर पर धमाके में शामिल थे।

यह भी पढ़े : झारखंड में सरकारी योजनाओं की रफ्तार पर CAG की रिपोर्ट, पीएम आवास के 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित

यह भी पढ़े : श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव, आचार्य इंद्र देव मिश्र को मिली व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी

यह भी पढ़े : इंदिरा गांधी हत्या मामले में दोषी केहर सिंह का बेटा लड़ेगा चुनाव, वारिस पंजाब दे ने दिया टिकट

यह भी पढ़े : सुबह जल्दी उठना क्यों है फायदेमंद? आयुर्वेद से जानिए दिन की सही शुरुआत का राज