होम उप्र न्यूज़ प्रयागराज में पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की नशीली...

प्रयागराज में पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की नशीली कफ सिरप और गोलियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

0
12

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने अंतरराज्यीय स्तर पर नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली कफ सिरप और गोलियां बरामद की गई हैं।

1 करोड़ की नशीली दवाएं और वाहन जब्त

छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में नशीली सामग्री जब्त की गई है। इसमें 19,338 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप और 61,600 नशीली गोलियां शामिल हैं। इसके अलावा तस्करों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली 1 कार, 95 खाली बोरियां, 2 ग्राइंडर मशीनें और 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशुतोष तिवारी (निवासी बीकापुर, अयोध्या), अंकेश कुमार प्रजापति और अमित प्रजापति (दोनों निवासी सूबेदारगंज, प्रयागराज) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई 27 सितंबर की रात भारत गैस के पास, कठगुला गौसपुर स्थित एक किराए के मकान में की गई।

अन्य राज्यों से लाकर करते थे डंपिंग

एसटीएफ को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से अवैध नशीली कफ सिरप लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में बेची जा रही है। सूचना के आधार पर जब पुलिस और औषधि निरीक्षकों की टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा, तो वहां दवाओं का बड़ा जखीरा मिला।

फर्जी कंपनी और मशीन से मिटाते थे नंबर

पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि उनके गिरोह का एक सदस्य दिल्ली में एक फर्जी कंपनी चलाता है। उसी के जरिए फर्जी कागजात बनाकर दूसरे राज्यों से कफ सिरप मंगवाई जाती थी। इसके बाद किराए के मकान में दवाओं को छिपाकर रखा जाता था। सप्लायर और कंपनी की पहचान छिपाने के लिए आरोपी ग्राइंडर मशीन से शीशियों पर लिखा बैच नंबर मिटा देते थे।

इसके बाद इसे बोरियों में भरकर थोक व्यापारियों, स्थानीय बाजार और पड़ोसी राज्यों में ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता था।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर