होम उप्र न्यूज़ यूपी में कई IPS अफसरों का तबादला

यूपी में कई IPS अफसरों का तबादला

0
8

शासन ने जारी किए आदेश, डॉ. मनोज कुमार, हेमराज मीना और राजेश द्विवेदी को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से तीन वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

डॉ. मनोज कुमार (IPS-RR 2006):
मुख्यालय पुलिस महानिदेशक (लखनऊ) में प्रतीक्षारत चल रहे आईपीएस डॉ. मनोज कुमार को पुलिस महानिदेशक (पीएसी, पश्चिमी जोन, मुरादाबाद) के पद पर तैनात किया गया है।

हेमराज मीना (IPS-RR 2012):
उत्तर प्रदेश पुलिस फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट (UPSIFS), लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात हेमराज मीना का स्थानांतरण करते हुए उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक (सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ) बनाया गया है।

राजेश द्विवेदी (IPS-SPS 2013):
अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक (Commandant) पद पर कार्यरत राजेश द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक (चुनाव प्रकोष्ठ, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

शासन द्वारा जारी आदेश के तहत सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर