होमउप्र न्यूज़लखनऊ में आज ट्रैफिक अलर्ट! बैतुल माल का अषरा मजलिस के चलते...

लखनऊ में आज ट्रैफिक अलर्ट! बैतुल माल का अषरा मजलिस के चलते कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

लखनऊ । राजधानी के ठाकुरगंज स्थित इमली वाली मस्जिद में आज आयोजित होने वाली बैतुल माल का अषरा मजलिस के मद्देनज़र दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। आपातकालीन सेवाओं को आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित मार्गों से भी अनुमति दी जाएगी।

इस प्रकार से रहेगा डायवर्जन

-घसियारी मण्डी तिराहा से लेकर झाऊलाल इमामबाड़ा होते हुए तहसीनगंज तक का मार्ग यातायात के लिए पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
-दुबग्गा तिराहा से बड़े वाहन बालागंज चौराहा की ओर नही जा सकेगे बल्कि यह वाहन बुद्धेश्वर चौराहा, बाराबिरवा (अवध) चौराहा़ होकर अपने गतव्य को जा सकेंगे।
-बालागंज चौराहा से छोटे वाहन ठाकुरगंज, झाऊलाल इमामबाडा, घासमण्डी होते हुए तहसीनगंज तिराहा की ओर नही जा सकेगे बल्कि यह वाहन कैम्वेल/जल निगम रोड़ होकर अपने गतव्य को जा सकेंगे।
-ठाकुरगंज चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन झाऊलाल इमामबाडे की ओर नही जा सकेगें बल्कि यह वाहन ठाकुरगंज/सआदतगंज होकर अपने गतंव्य को जा सकेंगे।
-तहसीनगंज तिराहा से किसी प्रकार के छोटे वाहन घासमण्डी, झाऊलाल इमामबाडा, कोनेश्वर तिराहा की ओर नही जा सकेगे बल्कि यह वाहन तहसीनगंज तिराहा से बांये मुड़कर हुसैनाबाद होते हुए अपने गतव्य को जा सकेंगे।
-कोनेश्वर तिराहा से किसी भी प्रकार के छोटे वाहन तहसीनगंज होते हुए घासमण्डी, झाऊलाल इमामबाडा, बालागंज की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन कोनेश्वर तिराहा से घंण्टाघर, हुसैनाबाद, ठाकुरगंज चौराहा से दाहिने होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-कोनेश्वर तिराहा से बडे वाहन तहसीनगंज होते हुए घासमण्डी, झाऊलाल इमामबाडा, बालागंज की तरफ नही जा सकेगें बल्कि यह वाहन कोनेश्वर तिराहा से घंण्टाघर, रूमी गेट, कुडिया घाट बन्धा रोड, जल निगम रोड होते हुए बालागंज चौराहा से दाहिने होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-डालीगंज की तरफ से आने वाले बडे वाहन जो बालागंज/दुबग्गा/हरदोई रोड जाना चाहते है वह मर्चरी तिराहा से दाहिने पक्का पुल, कुडियाघाट, राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
-छन्दोईया तिराहा से बालागंज की तरफ बड़े वाहन नही जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन रानी अवन्ती बाई लोधी चौराहा, प्रेरणा स्थल तिराहा, कुड़ियाघाट होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
-दुबग्गा तिराहा से बड़े वाहन बालागंज की तरफ नही जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन छन्दोईया तिराहा, रानी अवन्ती बाई लोधी चौराहा, प्रेरणा स्थल तिराहा, कुड़ियाघाट होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
अथवा
-दुबग्गा तिराहा से बड़े वाहन बालागंज की तरफ नही जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन वाहन बुद्धेश्वर चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगे।

केवल इन्हें आने और जाने का रहेगा छूट

कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments