होम उप्र न्यूज़ लखनऊ में दो युवकों की मौत से सनसनी, एक ने किराए के...

लखनऊ में दो युवकों की मौत से सनसनी, एक ने किराए के कमरे में फांसी लगाई, दूसरे की होटल में संदिग्ध मौत

0
67

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत से सनसनी फैल गई। चिनहट क्षेत्र में एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि गोमतीनगर स्थित नोवोटेल होटल के एक कमरे में ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला बीटेक पास युवक

चिनहट थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर स्थित कौशल विहार कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची।

जांच में मृतक की पहचान जितेश सिंह उर्फ अमन सिंह (27) पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी सराय दुनौली, थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। वह अपने मित्र शिवम मौर्य के साथ शाहपुर स्थित किराए के मकान में रह रहा था। शिवम निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि जितेश ने कमरे में चादर के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। वह बीटेक उत्तीर्ण था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

नोवोटेल होटल के कमरे में अचेत मिला युवक, अस्पताल में मृत घोषित

दूसरी घटना में पुलिस को सूचना मिली कि नोवोटेल होटल के एक कमरे में ठहरा युवक दरवाजा नहीं खोल रहा है और फोन भी रिसीव नहीं कर रहा। सूचना पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस तत्काल होटल पहुंची। होटल कर्मचारियों की मदद से कमरा खोला गया तो युवक अचेत अवस्था में मिला।

युवक की पहचान राहुल सिंह (22) पुत्र संजय सिंह निवासी असमन छपरा, बीजापार, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार राहुल 13 जुलाई को होटल में ठहरा था और ड्रोन इनोवेशन एवं वैज्ञानिक कार्य से जुड़ा हुआ था।

राहुल के भाई ने फोन का जवाब न मिलने पर चिंता जताई थी। इसके बाद परिजन होटल पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। युवक को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फॉरेंसिक जांच के बाद सामने आएगी मौत की वजह

दोनों घटनाओं में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। दोनों मामलों में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट