होमउप्र न्यूज़बिहार से लाई गई 20 लाख की चरस पकड़ाई, एएनटीएफ ने अंतरराज्यीय...

बिहार से लाई गई 20 लाख की चरस पकड़ाई, एएनटीएफ ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 4 सदस्य दबोचे

आगरा/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6.781 किलोग्राम चरस, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई। इसके अलावा एक स्कूटी, चार मोबाइल फोन और 2,900 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में की गई। एएनटीएफ आगरा यूनिट ने थाना रसूलपुर पुलिस के सहयोग से फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन आउटर के पास घेराबंदी कर चारों तस्करों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू कुमार निवासी बेगूसराय (बिहार), अरविंद साहनी निवासी आगरा (मूल निवासी बेगूसराय, बिहार), विजय कुमार निवासी समस्तीपुर (बिहार) तथा मनोज कुमार निवासी आगरा के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले चार से पांच वर्षों से संगठित तरीके से चरस की तस्करी कर रहे थे। वे बिहार से चरस लाकर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसकी सप्लाई करते थे। इस बार भी वे बिहार से चरस लेकर आए थे और विभिन्न स्थानों पर इसकी खेप पहुंचाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही एएनटीएफ ने उन्हें दबोच लिया।पुलिस के अनुसार बरामद चरस की कुल मात्रा 6.781 किलोग्राम है। इसके अलावा आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी, चार मोबाइल फोन तथा 2,900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में थाना रसूलपुर, जनपद फिरोजाबाद में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बिहार से संचालित इस गिरोह का सरगना कौन है, चरस की आपूर्ति किस स्रोत से की जा रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। साथ ही गिरोह की वित्तीय गतिविधियों और अन्य राज्यों तक फैले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments