नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया है। कावड़ यात्रा के दौरान यहां के विभिन्न मार्गों और शिवालय पर ढाई हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कांवड़ मार्ग पर ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।अपर पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि श्रावण माह शुरू होने वाला है।
जनपद गौतम बुद्ध नगर में कावड़ यात्रा के आठ प्रमुख मार्ग
नोएडा और एनसीआर के विभिन्न जगहों से लोग जल लेने के लिए हरिद्वार जाएंगे तथा जल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक जाएंगे। जनपद गौतम बुद्ध नगर में कावड़ यात्रा के आठ प्रमुख मार्ग है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी मार्गों और शिवालय पर पुलिस तैनात की गई है। सभी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। सभी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कावड़ मार्ग पर पुलिस तैनाती की पुख्ता व्यवस्था की गई
इंटरनल डिपार्टमेंटल कमेटी गठित की गई है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नेशनल हाईवे,स्टेट हाईवे के साथ बैठक की गई है। इन मार्गो को ठीक करवाया गया है। उन्होंने बताया की कावड़ मार्ग पर पुलिस तैनाती की पुख्ता व्यवस्था की गई है। करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी कांवड़ मार्ग और विभिन्न शिवालय पर तैनात रहेंगे। डीजे संचालकों को भी आदेशित किया गया कि उनको साउंड टाइम मानक के अनुसार ही रखना है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर मार्क ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सभी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू
यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?
यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR









