होमउप्र न्यूज़बरेली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ₹25 लाख की अफीम के साथ...

बरेली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ₹25 लाख की अफीम के साथ सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में होनी थी सप्लाई्

बरेली। उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट बरेली को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जब्त की है।यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ, लखनऊ के नेतृत्व में की गई।

रमपुरा अंडरपास के पास दबोचा गया तस्कर

एएनटीएफ यूनिट बरेली ने थाना भमोरा क्षेत्र के रमपुरा-अलीगंज रोड स्थित रमपुरा अंडरपास के पास छापेमारी कर मुकुल शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा निवासी ग्राम सिरसवा, थाना बिनावर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद थाना भमोरा में मु0अ0सं0 326/2026 के तहत धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

झारखंड से खरीदकर पंजाब भेजी जानी थी अफीम

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह अवैध अफीम झारखंड के एक व्यक्ति से खरीदी थी, जिससे उसकी मुलाकात कासगंज में हुई थी। उसने खुलासा किया कि वह इस खेप को पंजाब से आने वाली पार्टी को सप्लाई करने जा रहा था।आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कासगंज से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई कर चुका है। इस बार भी वह उसी नेटवर्क के जरिए खेप पहुंचाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उसे दबोच लिया।

बरामदगी

05 किलोग्राम अवैध अफीम (अनुमानित कीमत लगभग ₹25 लाख)
01 स्कूटी

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

एएनटीएफ अब इस मामले में झारखंड, कासगंज और पंजाब से जुड़े तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं तथा इस अवैध कारोबार में किन-किन लोगों की भूमिका है। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा

यह भी पढ़े :फर्जी FASTag से करोड़ों के टोल राजस्व की चोरी का भंडाफोड़

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमरोहा में अनोखी शादी, तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

यह भी पढ़े : विदेशी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का तकनीकी नेटवर्क बेनकाब, लखनऊ पुलिस की जांच में बड़े खुलासे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments