होमउप्र न्यूज़यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल:15 सीनियर IPS अफसरों का तबादला , तरुण...

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल:15 सीनियर IPS अफसरों का तबादला , तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि अशोक मुथा को डीजी अग्निशमन एवं आपात सेवाएं (फायर सर्विस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

पीयूष मोर्डिया को वाराणसी जोन से पुलिस आयुक्त, प्रयागराज नियुक्त

तबादला सूची के अनुसार, मधुर अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से स्थानांतरित कर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया है। वहीं अमरेन्द्र कुमार सेंगर को पुलिस आयुक्त, लखनऊ के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है।इसके अलावा राम कुमार को लखनऊ रेंज से अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन बनाया गया है। नवीन अरोरा को तकनीकी सेवाओं से स्थानांतरित कर एडीजी वाराणसी जोन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पीयूष मोर्डिया को वाराणसी जोन से पुलिस आयुक्त, प्रयागराज नियुक्त किया गया है।

संजय गुप्ता को पुलिस मुख्यालय से एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया

योगी सरकार ने संजय गुप्ता को पुलिस मुख्यालय से एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया है। धर्मेंद्र सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मोहित गुप्ता, विनीत कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, आनंद प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार सिंह और आनंद कुमार समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

राज्य सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आगामी त्योहारों, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह व्यापक फेरबदल किया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है।देखिये पूरी सूची

यह भी पढ़े : पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा

यह भी पढ़े :फर्जी FASTag से करोड़ों के टोल राजस्व की चोरी का भंडाफोड़

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमरोहा में अनोखी शादी, तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

यह भी पढ़े : विदेशी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का तकनीकी नेटवर्क बेनकाब, लखनऊ पुलिस की जांच में बड़े खुलासे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments