उप्र न्यूज़देश प्रदेश

प्रेम संबंध बना मौत की वजह! भाई ने बहन का गला घोंटा, शव कुएं में फेंका, फिर खुद पहुंच गया थाने

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह दूसरे समुदाय के युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को कुएं में फेंक दिया और पूरी रात जंगल में छिपा रहा। सुबह होते ही वह सीधे पुलिस थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

13 मई को वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी

मामला थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे का है। मृतका मंजू उर्फ रंजू (19) की शादी महज डेढ़ महीने पहले एक मई को हुई थी। शादी के बाद वह मायके आई थी, जहां उसका दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध सामने आया। परिजनों के अनुसार 13 मई को वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, लेकिन बाद में परिवार उसे वापस घर ले आया और पंचायत के बाद ससुराल भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि युवती शादी के बाद भी प्रेमी के संपर्क में थी और उसके साथ रहने की जिद कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर अहमदाबाद में काम करने वाला उसका भाई संदीप घर पहुंचा। उसने बहन को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

संदीप ने बहन का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी

शुक्रवार शाम बहन को ससुराल से विदा कराकर घर ले जाते समय रास्ते में दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान संदीप ने बहन का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को एक सुनसान कुएं में फेंक दिया ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे।पूरी रात जंगल में भटकने के बाद आरोपी के मन में अपराधबोध जागा और शनिवार सुबह वह खुद थाने पहुंच गया। पुलिस के सामने उसने हत्या की पूरी कहानी बयां कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुएं से युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शादी होने के बाद भी प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहन को बार-बार समझा रहा था कि उसकी शादी हो चुकी है और उसे अपने पति के साथ ही रहना चाहिए, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की बात पर अड़ी रही। इसी बात से नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों को लेकर भाई द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button