उप्र न्यूज़देश प्रदेश

पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में शनिवार रात एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में हुई दिल दहला देने वाली घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय जगदीश सिंह यादव के पुत्र और आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक राकेश यादव (73) ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले पत्नी राममूर्ति देवी (68) को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना में दंपती की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सुभाष तिराहा स्थित आवास के एक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर घर में मौजूद बेटियां गरिमा और प्रतिमा मौके पर पहुंचीं तो माता-पिता खून से लथपथ पड़े मिले। राकेश यादव की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल राममूर्ति देवी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार राकेश यादव पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। उनके खिलाफ विद्यालय की कृषि भूमि से होने वाली आय में कथित गड़बड़ी और प्रबंधकीय अधिकारों को लेकर दर्ज मुकदमा चल रहा था। शनिवार को वह इसी मामले में अदालत में पेशी पर गए थे। परिवार का कहना है कि कोर्ट से लौटने के बाद वह काफी तनावग्रस्त और परेशान दिखाई दे रहे थे।

मामले में एक और संवेदनशील पहलू यह भी है कि उनकी पत्नी राममूर्ति देवी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। परिवार का मानना है कि कानूनी विवाद, सामाजिक दबाव और पारिवारिक परिस्थितियों ने राकेश यादव को गहरे अवसाद में धकेल दिया था।

राकेश यादव राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम थे। उनके पिता स्वर्गीय जगदीश सिंह यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे थे। स्वयं राकेश यादव भी गांव डाहिनी के प्रधान रह चुके थे तथा विधानसभा चुनावों में भी अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज करा चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि हथियार की बैलेस्टिक जांच भी कराई जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। फॉरेंसिक साक्ष्यों, फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जाएगी। इस दर्दनाक घटना से शिकोहाबाद समेत पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और राजनीतिक गलियारों में भी घटना को लेकर चर्चा तेज है।

यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button