होम उप्र न्यूज़ पेड़ के नीचे खड़े युवकों पर गिरी बिजली, दो की मौत

पेड़ के नीचे खड़े युवकों पर गिरी बिजली, दो की मौत

0
19

कसेसर-कसौंडर नहर मार्ग पर बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे चार युवक, दो झुलसे; हादसे के बाद मचा कोहराम

संजीव सिंह, बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर मौसम ने अचानक ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही सेकंड में खुशियों से भरा परिवार मातम में बदल गया। कसेसर में साप्ताहिक बाजार के दौरान तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि सोमवार को कसेसर में साप्ताहिक बाजार लगा था। इसी दौरान कसेसर-कसौंडर नहर मार्ग के पास अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग पास की एक दुकान के समीप पेड़ के नीचे खड़े हो गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल वहां मौत का तांडव होने वाला है।

अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर जा गिरी। बिजली की चपेट में वहां खड़े चार युवक आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

इस हादसे में कसौंडर निवासी रंजीत कुमार (32) और सिकंदरापुर निवासी अनुराग कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटू कुमार (30) समेत एक अन्य युवक झुलसकर घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। दो युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर भीमपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना अध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।हादसे ने एक बार फिर बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने के खतरे को सामने ला दिया है।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान