मेरठ एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 42.5 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 42 किलो 525 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो सक्रिय अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 01 आधार कार्ड, 02 बैंक कार्ड और 1,130 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई थाना कायमगंज क्षेत्र में बेरियां कला तिहारा के पास की गई।
पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने जिन दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है—
सतेन्द्र चौधरी उर्फ मुन्ना, निवासी ग्राम कोडर, थाना जीबी नगर, जिला सिवान (बिहार)
मीना, निवासी ग्राम अम्बापाड़ा, बईपुरीगुडा, जिला कोरापुट (ओडिशा)
दोनों के खिलाफ थाना कायमगंज में मु0अ0सं0 160/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी सतेन्द्र चौधरी ने बताया कि वह कोरापुट (ओडिशा) के जंगलों से गांजा एकत्र कर लाता था और उसे एटा जिले में सप्लाई करने की योजना थी। वहीं, दूसरे आरोपी मीना ने बताया कि वह मजदूरी करता है और सतेन्द्र के संपर्क में आने के बाद इस तस्करी में शामिल हुआ।दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा लेकर एटा की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में पकड़ लिया।
बरामदगी का विवरण
42 किलो 525 ग्राम अवैध गांजा (लगभग 25 लाख रुपये मूल्य)
02 मोबाइल फोन
01 आधार कार्ड
02 बैंक कार्ड
1,130 रुपये नकद
गिरफ्तारी करने वाली टीम
एएनटीएफ थाना मेरठ टीम में शामिल अधिकारी—
उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह
हेड कांस्टेबल पंकज कुमार
कांस्टेबल कपिल रावत
कांस्टेबल रोहित
थाना कायमगंज पुलिस टीम ने भी इस कार्रवाई में सहयोग प्रदान किया, जिसमें उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की आगे जांच की जा रही है ताकि इसके पीछे जुड़े अन्य तस्करों की भी पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख
यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर
यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने




