प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्र वरद शुक्ला ने आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
गणित में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
वरद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और बड़ी बहनों को दिया है। उन्होंने गणित में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि कंप्यूटर एप्लीकेशन में 99, रसायन विज्ञान में 98, इतिहास एवं नागरिक शास्त्र में 98 और हिंदी में 97 अंक हासिल किए।
पिता धीरेंद्र मोहन शुक्ला भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत
चांदपुर सलोरी निवासी वरद के पिता धीरेंद्र मोहन शुक्ला भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता अलका शुक्ला कंप्यूटर टीचर हैं। उनकी दोनों बड़ी बहनें इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं।वरद का लक्ष्य भविष्य में इंजीनियर बनना है। उनकी इस सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह भी पढ़े : एक मंडप, पांच दूल्हे-जब दुल्हनों ने खुद निकाली बारात, चकराता बना अनोखी शादी का गवाह
यह भी पढ़े : खुर्जा जिम हत्याकांड: मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
यह भी पढ़े: दिल दहला देने वाला हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 6 बच्चों समेत 16 की मौत
