बस्ती । बस्ती में नियम विरुद्ध तरीके से बड़ी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ ने विभागीय जांच शुरू कर दी है और सभी संदिग्ध लाइसेंसों की जांच के आदेश दिए हैं।

कर्मचारियों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दलालों और विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़ी संख्या में नियमों के विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए हैं। कुछ मामलों में अन्य जिलों या स्थानों से बैकलॉग एंट्री कराकर बस्ती में लाइसेंस जारी किए जाने की बात भी सामने आई है।

2013 से पहले ड्राइविंग लाइसेंस मैन्युअली बनाए जाते थे

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2013 से पहले ड्राइविंग लाइसेंस मैन्युअली बनाए जाते थे और उनका रिकॉर्ड रजिस्टर में रखा जाता था। इसके बाद स्मार्ट कार्ड और ऑनलाइन सिस्टम लागू होने के बाद रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित किया जाने लगा। लेकिन इसी प्रक्रिया का फायदा उठाकर कथित तौर पर बैकलॉग एंट्री कर फर्जी लाइसेंस जारी किए गए।

जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

अब जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण में किन-किन लोगों की भूमिका रही और किस स्तर पर अनियमितताएं की गईं। परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है और इसे लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *