प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाना क्षेत्र में तिराहे के समीप सोमवार को बेकाबू बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसकी पहचान प्रतापगढ़ के रानीगंज विधायक आर.के. वर्मा के भतीजे के रूप में हुई। घटना की सूचना पर विधायक भी परिवार के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक रानीगंज विधायक आर. के. वर्मा के भतीजे बताए जा रहे

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायदेव डढ़वा निवासी अशोक वर्मा (42) पुत्र जोखेलाल वर्मा की मौत हुई है। मृतक रानीगंज विधायक आर. के. वर्मा के भतीजे बताए जा रहे हैं। वहीं मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है।

रिश्तेदार को देखने के लिए प्रयागराज शहर आ रहे थे

परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक घर से सोमवार सुबह अपने रिश्तेदार को देखने के लिए प्रयागराज शहर आ रहे थे तभी फाफामऊ तिराहे के समीप पीछे से मोटरसाइकिल में एक बस ने टक्कर दी। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *