होम उप्र न्यूज़ लखनऊ ट्रिपल मर्डर: थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी निलंबित

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी निलंबित

0
23

सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला में कार पार्किंग विवाद में हुई थी फायरिंग, तीन लोगों की मौत; आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और चार खोखे बरामद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने सख्त कार्रवाई की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह घटना 26 अक्टूबर 2026 को सआदतगंज क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में हुई थी। कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई की गई है।

आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और चार खोखे बरामद

पुलिस के अनुसार, फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। तीन लोगों की मौत से जुड़े इस मामले में थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के निलंबन को पुलिस विभाग की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : बकरे की लाश जलाकर खुद को मुर्दा घोषित कराया, पत्नी ने की तेरहवीं; 18 महीने बाद पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़े : नकली पोस्टर से विपक्षी एकता नहीं तोड़ पाएगी भाजपा: अखिलेश

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर