होम उप्र न्यूज़ विधान परिषद चुनाव : 23 अक्टूबर को लखनऊ में 12 वीं तक...

विधान परिषद चुनाव : 23 अक्टूबर को लखनऊ में 12 वीं तक के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

0
6

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने विधान परिषद के चुनाव के मतदान के मद्देनजर 23 अक्टूबर को 12 वीं तक के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से गुरुवार को जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के लिए मतदान 23 अक्टूबर को है, इसलिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद लखनऊ के नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय/ माध्यमिक/ मान्यता प्राप्त/, सहायता प्राप्त (सीबीएसई /आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड ) से संचालित विद्यालयों में 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया जाता है।

लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की बिक्री बंद

विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन को देखते हुए राजधानी लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने मतदान और मतगणना के दिन जिले की सभी आबकारी दुकानों और मदिरा बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले अनुज्ञापनधारकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के दिन शराब की बिक्री पर रोक लागू रहेगी। इस दौरान देशी शराब की दुकानों, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग और ताड़ी की दुकानों के साथ बार भी बंद रहेंगे।

इसके अलावा थोक और फुटकर मदिरा बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों तथा सैन्य और अर्धसैनिक कैंटीनों में भी मादक पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जारी निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन कर शराब बेचने वाले लाइसेंसधारकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन का यह आदेश निर्वाचन के दौरान लागू प्रतिबंधों के तहत जारी किया गया है। संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्धारित तिथियों पर बिक्री बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : मेरठ सांप कांड में खौफनाक साजिश का अंत! पति की हत्या कर सांप से कटवाया, पत्नी और प्रेमी को फांसी

यह भी पढ़े : यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी छुट्टी, योगी सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

यह भी पढ़े : टेस्ला की उड़ने वाली कार का कमाल, हवा में पलटी और फिर सुरक्षित उतरी रोडस्टर

यह भी पढ़े : 75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर