लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321E के महोत्सव में सदस्यों और परिवारों ने लिया हिस्सा, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रयागराज। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321E द्वारा प्रयागराज में डांडिया रास एवं गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। उत्सवपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में लायन सदस्यों, उनके परिवारजनों तथा आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पारंपरिक संगीत एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक लायन जगमोहन अग्रवाल ने बताया कि मंडलाध्यक्ष लायन उदय चन्दानी के मुख्य आतिथ्य तथा निवर्तमान मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. अर्पण धर दुबे एवं उपमंडलाध्यक्ष लायन उमेश चंद्र कक्कड़ की विशिष्ट उपस्थिति में डांडिया रास के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष लायन उदय चन्दानी ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों को संबोधित किया। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को लायंस के सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता और जनसहयोग के माध्यम से लायंस क्लब द्वारा संचालित जनहितकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. आनंद श्रीवास्तव, लायन कुंवर बी.एम. सिंह, मंडल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राकेश मोहन बाला, कैबिनेट कोषाध्यक्ष लायन सतीश टंडन, जनसंपर्क अधिकारी लायन बृजेंद्र वाजपेयी सहित आयोजन समिति के लायन अनिल जायसवाल, लायन संजय गुप्ता, लायन वीरेंद्र जायसवाल एवं लायन ऋषि सेठी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न रीजन एवं जोन अधिकारियों तथा अनेक लायंस क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

डांडिया और गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों, मनोरंजक प्रतियोगिताओं तथा सदस्यों के उत्साहपूर्ण सहयोग से पूरा आयोजन उल्लास, सौहार्द और पारिवारिक आत्मीयता का प्रतीक बन गया। इस आयोजन ने लायंस परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल, एकता और सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने के साथ सेवा भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान की। उक्त जानकारी लालू मित्तल मीडिया चेयरपर्सन ने दी।
यह भी पढ़े : यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी छुट्टी, योगी सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश
यह भी पढ़े : टेस्ला की उड़ने वाली कार का कमाल, हवा में पलटी और फिर सुरक्षित उतरी रोडस्टर
यह भी पढ़े : 75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो वायरल
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









