होम उप्र न्यूज़ 4.35 करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

4.35 करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

0
12

यूपी एएनटीएफ और जबलपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कंटेनर से 871 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से लाकर कई राज्यों में करते थे सप्लाई

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 871 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक कंटेनर भी जब्त किया गया है।

एएनटीएफ की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था और अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। इसमें एएनटीएफ थाना झांसी और जबलपुर जिला पुलिस की टीम शामिल रही।

एनएच-30 के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

संयुक्त टीम ने 30 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में थाना गोसलपुर क्षेत्र के अंतर्गत मुस्करा मोड़ के सामने एनएच-30 के पास कार्रवाई की। इस दौरान कंटेनर में गांजा लेकर जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कंटेनर से 871 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय मान सिंह निवासी नागला कलुआ, पोस्ट बुरावा, कालिंजरी बेसवां, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) और विक्रम करमाकर पुत्र गणेश करमाकर निवासी ग्राम पतिराम, थाना बालुरघाट, जिला दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।

ओडिशा से सस्ते दामों पर खरीदते थे गांजा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से सस्ते दामों पर अवैध गांजा खरीदते थे। इसके बाद गैंग के अन्य सदस्यों की ओर से बताए गए स्थानों पर इसकी डिलीवरी की जाती थी। आरोपी इस मादक पदार्थ को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि बरामद कंटेनर में गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था और उसे आगे सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने रास्ते में आरोपियों को पकड़ लिया।

तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब बरामद गांजे के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटा रही है। इसके तहत यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से खरीदा गया था, इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा किन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जानी थी। जांच में गैंग के अन्य सदस्यों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

इस मामले में मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गोसलपुर थाने में मुकदमा संख्या 474/26 दर्ज कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एएनटीएफ झांसी की टीम रही शामिल

इस कार्रवाई में एएनटीएफ थाना झांसी के उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार तथा कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, विमल कुमार और प्रदीप कुमार शामिल रहे। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : बकरे की लाश जलाकर खुद को मुर्दा घोषित कराया, पत्नी ने की तेरहवीं; 18 महीने बाद पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़े : नकली पोस्टर से विपक्षी एकता नहीं तोड़ पाएगी भाजपा: अखिलेश

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर