होम उप्र न्यूज़ अमेठी में दर्दनाक हादसा: मां-बेटे की मौत, पिता की हालत नाजुक

अमेठी में दर्दनाक हादसा: मां-बेटे की मौत, पिता की हालत नाजुक

0
35

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार, रिश्तेदारी से घर लौटते समय हुआ हादसा

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में देर रात हुए सड़क हादसे में एक महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इन्हौना थाना क्षेत्र में राजाफत्तेपुर जाने वाली सड़क पर दो सड़का मोड़ के पास हुआ। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के सराय गोपी निवासी विकास अपनी पत्नी मालती देवी (35) और चार वर्षीय बेटे बिराट के साथ बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। इसी दौरान दो सड़का मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मालती देवी और उनके बेटे बिराट को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विकास का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

इन्हौना थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला और उसके बेटे की मौत हुई है, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़े : बकरे की लाश जलाकर खुद को मुर्दा घोषित कराया, पत्नी ने की तेरहवीं; 18 महीने बाद पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़े : नकली पोस्टर से विपक्षी एकता नहीं तोड़ पाएगी भाजपा: अखिलेश

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर