होम उप्र न्यूज़ आकाश आनंद की वापसी पर मायावती की सफाई, बोलीं- पूरे घटनाक्रम को...

आकाश आनंद की वापसी पर मायावती की सफाई, बोलीं- पूरे घटनाक्रम को सामने रखें

0
13

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद की पार्टी में वापसी और उन्हें दोबारा राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को पार्टी से कई बार निकाले जाने की खबरों को जिस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है, उससे पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट नहीं होती।

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट के जरिए कहा कि आकाश आनंद शादी से पहले पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे और उस दौरान उन्हें संगठन से अलग नहीं किया गया था। उन्होंने मीडिया से अपील की कि आकाश आनंद के राजनीतिक सफर से जुड़े घटनाक्रम और उसके पीछे की परिस्थितियों को भी खबरों में उचित स्थान दिया जाए।

बसपा प्रमुख के मुताबिक, अशोक सिद्धार्थ के साथ आकाश आनंद के संबंध बनने के बाद परिस्थितियों में बदलाव आया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान आकाश आनंद की राजनीतिक छवि प्रभावित करने के प्रयास किए गए। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद में सुधार लाने के उद्देश्य से उन्हें कुछ मौकों पर पार्टी से अलग किया गया और गलती का एहसास होने के बाद दोबारा जिम्मेदारी भी दी गई।

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को अब पार्टी में वापस लेकर फिर से राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें संगठन के कार्यों में सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद ऐसी परिस्थितियां दोबारा नहीं बनेंगी, जिनकी वजह से आकाश आनंद को पार्टी से अलग करने की जरूरत पड़े।

उन्होंने कहा कि शादी से पहले आकाश आनंद ने पार्टी के स्तर पर कोई ऐसी स्थिति पैदा नहीं की थी, जिसके चलते उन्हें संगठन से बाहर करना पड़े। मायावती ने भरोसा जताया कि अब आकाश आनंद पार्टी के काम में सक्रिय रहेंगे और राजनीतिक तौर पर आगे बढ़ेंगे।

बसपा प्रमुख ने मीडिया से कहा कि यदि आकाश आनंद को पार्टी से कई बार निकाले जाने का उल्लेख किया जाता है, तो उसके साथ इन घटनाओं की पृष्ठभूमि और वास्तविक परिस्थितियों को भी स्पष्ट किया जाना चाहिए, ताकि पूरे मामले की सही तस्वीर सामने आ सके।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर