होम उप्र न्यूज़ प्रयागराज में गुजरात के 56 लायन सदस्यों का स्वागत

प्रयागराज में गुजरात के 56 लायन सदस्यों का स्वागत

0
50

जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन और दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित, 12 अक्टूबर को गरबा-डांडिया नाइट का आयोजन

प्रयागराज। लायंस क्लब इंटरनेशनल के गुजरात प्रदेश से 56 सेवाव्रती लायन सदस्यों का शिष्टाचार प्रतिनिधिमंडल 5 अक्टूबर को प्रयागराज पहुंचा। होटल रामा सिविलाइंस में उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रिक्ट 321 ई की ओर से प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान सदस्यों को अंगवस्त्रम पहनाकर प्रयाग की धरती पर स्वागत किया गया और कुंभ के दौरान का पवित्र गंगाजल भेंट किया गया।

कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी, उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुलाटी सहित पूरी कैबिनेट के सदस्य मौजूद रहे।गुजरात के डिस्ट्रिक्ट 3232 एफ-2 से महेंद्रभाई शाह, मोना देसाई, मुकुल सेठ, दीपक पखेला और शैलेश पाटिल प्रमुख रूप से शामिल रहे। गुजरात से आए लायन सदस्यों ने सेवा कार्य के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें और दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान कीं।

12 अक्टूबर को होगी गरबा-डांडिया नाइट

मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि गुजरात की पारंपरिक गरबा-डांडिया नाइट का आयोजन 12 अक्टूबर को परमार्थ आश्रम, नैनी अरैल में किया जाएगा। कार्यक्रम चेयरमैन हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन के पोस्टर और बैनर का अनावरण भी गुजरात से आए लायंस क्लब के सदस्यों ने किया।

इस अवसर पर गुजरात की महिला सदस्यों ने पारंपरिक नवरात्रि गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष नितिन यथार्थ, कैबिनेट सेक्रेटरी आरएम बालाजी, कोषाध्यक्ष सतीश टंडन, मेयर अजय अवस्थी, कुंवर बीएम सिंह, ब्रजेन्द्र वाजपेयी, धीरेंद्र शंकर मिश्रा, माला मिश्रा, अनिल जायसवाल ‘लाला भैया’, लालू मित्तल, हिमांशु गुप्ता, पंकज महेश्वरी, सुनील गुप्ता, अनूप सिंह, ऋषि सेठी, विशाल खरे, गौरव गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर