होम उप्र न्यूज़ बलिया: कॉन्वेंट की तर्ज पर यूनिफॉर्म पाकर खिले अखरही के बच्चों के...

बलिया: कॉन्वेंट की तर्ज पर यूनिफॉर्म पाकर खिले अखरही के बच्चों के चेहरे, 120 छात्रों को मिली पोशाक

0
115

BEO पंकज सिंह की अनोखी पहल; लाल टी-शर्ट और लोअर पाकर बेहद उत्साहित दिखे प्राथमिक विद्यालय के छात्र

संजीव सिंह नगरा (बलिया)। शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय अखरही, ग्राम पंचायत ताड़ी बड़ा गांव में 120 छात्र-छात्राओं को नई यूनिफॉर्म वितरित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह की पहल पर बच्चों को इंग्लिश स्कूलों की तर्ज पर लाल रंग की टी-शर्ट और लोअर उपलब्ध कराया गया। नई पोशाक पहनकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, विद्यालय के प्रति अपनत्व और आत्मविश्वास की भावना विकसित करना था। यूनिफॉर्म मिलने के बाद बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देने के साथ उनमें अनुशासन और विद्यालयी पहचान की भावना विकसित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि एक जैसी यूनिफॉर्म से बच्चों में समानता और आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी। इससे विद्यालय के प्रति उनका लगाव बढ़ने के साथ उपस्थिति में भी सुधार आने की उम्मीद है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर सहायक अध्यापिका सीमा सिंह, सहायक अध्यापक अंजनी यादव, बिपिन यादव, कृष्ण कुमार,अभिनंदन सिंह, शिक्षामित्र शिवकुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन सहायक अध्यापिका सीमा सिंह ने किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश कुमार और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव ने पहल का स्वागत करते हुए विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर