smupnews

निगोहां में भीषण सड़क हादसा : ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में चालक की मौत, तीन घायल

लखनऊ । राजधानी के निगोहां क्षेत्र में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा जिओ पेट्रोल पम्प के सामने रायबरेली से लखनऊ जाने वाली लेन पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली रायबरेली से बंगला बाजार, लखनऊ जा रही थी

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 4 बजे थाना निगोहां पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चावल और गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रायबरेली से बंगला बाजार, लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक संख्या UP32WN8695 के चालक ने ओवरटेक करने के दौरान ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी।

दोनों वाहनों में भीषण भिड़ंत हो गई

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने आ गई और दोनों वाहनों में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार पुत्र सत्रोहन प्रसाद निवासी अमावा दोस्तपुर थाना बछरावां, रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा

वहीं ट्रैक्टर पर सवार मायाराम और राम हेतु को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। दूसरी ओर ट्रक चालक रामबाबू पुत्र उदयराज निवासी लालता खेड़ा थाना निगोहां ट्रक के केबिन में फंस गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

यह भी पढ़े : सपा विधायक के घर पर आधी रात हमला, लाठी-डंडों से गुंडागर्दी, परिवार को जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *