smupnews

औरैया में सनसनी : घर के अंदर लहूलुहान मिली बुजुर्ग महिला की लाश, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर मोहल्ला में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 70 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। महिला के शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं घर के अंदर अलमारी और बक्सों के टूटे ताले मिलने से मामला लूटपाट के बाद हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

घर के अंदर जाकर देखा तो वहां का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए

मृतका की पहचान संतोष कुमारी पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर में अकेली रहती थीं। उनका एक बेटा मध्य प्रदेश के विदिशा में रहता है, जबकि दूसरे बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है।पड़ोसियों के मुताबिक संतोष कुमारी रोजाना आसपास के लोगों से मिलती-जुलती थीं, लेकिन बुधवार शाम से वह दिखाई नहीं दीं। देर रात तक घर का मुख्य दरवाजा बंद रहने पर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। इसके बाद पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। वृद्धा का शव कुर्सी पर लहूलुहान हालत में पड़ा था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।

जांच टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए

जांच टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घर का मुख्य गेट बाहर से बंद था, जबकि अन्य दरवाजे अंदर से बंद मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस हत्या, लूटपाट और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

यह भी पढ़े : सपा विधायक के घर पर आधी रात हमला, लाठी-डंडों से गुंडागर्दी, परिवार को जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *