smupnews

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई : 8,800 एनआरएक्स टैबलेट और 1,269 बोतल कोडीन सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

लखनऊ । केंद्र सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA)” के तहत मादक पदार्थों और साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) को बड़ी सफलता मिली है। सीबीएन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां और कोडीन फॉस्फेट सिरप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीबीएन मुख्यालय ग्वालियर की दिल्ली सेल ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया

जानकारी के अनुसार 26 मई 2026 को सीबीएन की बरेली डिवीजन (उत्तर प्रदेश यूनिट) और सीबीएन मुख्यालय ग्वालियर की दिल्ली सेल ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने सोनीपत के पास मेरठ-खरखौदा हाईवे पर एक कार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से बिना वैध दस्तावेजों के बड़ी मात्रा में एनआरएक्स दवाइयां बरामद हुईं।

तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया

तलाशी के दौरान अधिकारियों ने वाहन से 2,600 क्लोनाजेपाम टैबलेट (करीब 0.599 किलोग्राम), 6,200 ट्रामाडोल टैबलेट (करीब 1.891 किलोग्राम) और 1,269 बोतल कोडीन फॉस्फेट सिरप बरामद किया। कुल मिलाकर 8,800 एनआरएक्स टैबलेट और 1,269 बोतल कोडीन सिरप जब्त किए गए।सीबीएन अधिकारियों ने एनडीपीएस एक्ट 1985 और एनडीपीएस नियम 1985 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है।

अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही

अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है। बरामद दवाइयों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इनकी डिलीवरी कहां की जानी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।सीबीएन के अनुसार उत्तर प्रदेश यूनिट ने इस वर्ष अब तक छह सफल कार्रवाई करते हुए कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने कहा कि “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

यह भी पढ़े : सपा विधायक के घर पर आधी रात हमला, लाठी-डंडों से गुंडागर्दी, परिवार को जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *