smupnews

हाईवे पेट्रोलिंग जीप को डंपर ने मारी टक्कर, दरोगा की मौत, दो पुलिसकर्मी गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवे पेट्रोलिंग पर तैनात एक दरोगा की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली फ्लाईओवर बाईपास के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने खड़ी पुलिस पेट्रोलिंग जीप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की पेट्रोलिंग जीप के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क किनारे पलटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया

स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और जीप में फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला।घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उप निरीक्षक दिनेश भदौरिया निवासी फतेहपुर, आगरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं हेड कांस्टेबल सुरेश निवासी हमीरपुर और सिपाही मनोज निवासी झांसी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

हादसे के बाद डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया

पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती समेत कई वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल लिया। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि हादसे के बाद डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी पुलिसकर्मियों ने दिवंगत दरोगा को कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

यह भी पढ़े : सपा विधायक के घर पर आधी रात हमला, लाठी-डंडों से गुंडागर्दी, परिवार को जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *