होम उप्र न्यूज़ मऊ में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

मऊ में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

0
27

सरसेना पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में मौत

मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना में सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे सरसेना पेट्रोल पंप के पास अवनीश पुत्र सुरेश (लगभग 25 वर्ष), निवासी लखनुआ डीह काझा, थाना रानीपुर, अपने दोस्त गोल्डी के साथ बाइक से सरसेना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने अवनीश को गोली मार दी।

गोली लगने से अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान