होम उप्र न्यूज़ PCS-2025 मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 2297 अभ्यर्थी सफल

PCS-2025 मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 2297 अभ्यर्थी सफल

0
27

812 पदों के लिए घोषित परिणाम, सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 812 पदों के लिए 2297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने गुरुवार काे बताया कि पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा 29 मार्च से एक अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें कुल 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

इस चयन में कुल 28 प्रकार के पदों के लिए 814 रिक्तियां हैं। इनमें एक प्रकार के पद की दो रिक्तियों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इन दो पदों का परिणाम साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। शेष 812 पदों के लिए 2297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सफल अभ्यर्थियों की पदों के लिए अधिमान्यता और साक्षात्कार कार्यक्रम के संबंध में अलग से विस्तृत विज्ञप्ति जारी की जाएगी। वहीं, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे। आयोग ने अंतिम परिणाम से पहले प्राप्तांक और कटऑफ से संबंधित सूचना के लिए आरटीआई आवेदन नहीं भेजने की अपील की है।

न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगा परिणामआयोग ने कहा है कि घोषित परिणाम उच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। उत्तर प्रदेश से बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम विशेष अपील संख्या-475 (डी)/2019 में उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन होगा। याचिकाकर्ता अर्चित शिवम मिश्रा का परिणाम भी न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने गुरुवार को बताया कि पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 812 पदों के लिए 2297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार कार्यक्रम और पदों की अधिमान्यता के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम के बाद जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान