अर्जुन चौधरी और माया गुप्ता ने संभाली क्लब अध्यक्ष की जिम्मेदारी
लायन उदय चंदानी ने सेवा कार्यों में योगदान देने वाले सदस्यों को किया सम्मानित
लायनवाद के भारत में 70 वर्ष पूरे होने पर काटा गया केक
नए सदस्यों को पूर्व गवर्नर डॉ. आरकेएस चौहान ने दिलाई सदस्यता की दीक्षा
प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक एवं लायंस क्लब प्रयागराज झिलमिल का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह मंडलाध्यक्ष लायन उदय चंदानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। दोनों क्लबों के अध्यक्ष लायन अर्जुन चौधरी और लायन माया गुप्ता की अध्यक्षता में हुए समारोह में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में क्लब की ओर से किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने के साथ सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन सुनील शिब्बर ने वर्ष 2025-26 के दौरान लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक की ओर से किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन आभा सिंह ने लायंस क्लब झिलमिल की ओर से किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी।
मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि एवं मंडलाध्यक्ष लायन उदय चंदानी ने दोनों क्लबों के सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले सदस्यों को मंडल मेडल और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
अधिष्ठापन अधिकारी लायन उमेश कक्कड़ ने दोनों क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पदों पर अधिष्ठापित किया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्षों ने आने वाले अध्यक्षों को अधिकार के प्रतीक ग्रेवल सौंपे। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
लायन अर्जुन चौधरी ने लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक के अध्यक्ष के रूप में और लायन माया गुप्ता ने लायंस क्लब प्रयागराज झिलमिल के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। दोनों क्लबों की नई टीम में लायन सुनील शिब्बर को सचिव तथा डॉ. स्नेह लता दुबे को कोषाध्यक्ष के रूप में अधिष्ठापित किया गया। दोनों क्लबों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और विभिन्न चेयरपर्सन को भी उनके पदों पर शपथ दिलाकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई शुरुआत
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पांच वर्षीय बालिका ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। लायन डॉ. स्नेह लता दुबे ने लायनवाद के नैतिक सिद्धांत का वाचन किया, जबकि लायन निशा जायसवाल ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रगान का सम्मान किया।
लायंस क्लब की भारत में स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंडलाध्यक्ष लायन उदय चंदानी ने केक काटा। इसके बाद लायन उमेश कक्कड़ ने दोनों क्लबों के अध्यक्षों और उनकी टीम को शपथ दिलाकर औपचारिक रूप से अधिष्ठापित किया।

नए सदस्यों को दिलाई गई सदस्यता की दीक्षा
समारोह में दोनों क्लबों में शामिल हुए नए सदस्यों को पूर्व गवर्नर एवं दीक्षा अधिकारी डॉ. आरकेएस चौहान ने लायंस क्लब की सदस्यता की दीक्षा दिलाई। नए सदस्यों में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ लायन डॉ. तरुण कलरा, डॉ. श्रेया प्रसाद, उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त एडिशनल डायरेक्टर प्रकाश चंद्र मिश्रा, मंजू मिश्रा, मेडिकल स्टोर संचालक लायन दिनेश केसरवानी और लायन अनीता केसरवानी शामिल रहे।
बड़ी संख्या में सदस्य और पदाधिकारी रहे मौजूद
समारोह में लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक की ओर से प्रसिद्ध सर्जन डॉ. अनिल कलरा, फिजिशियन लायन डॉ. अजय धर दुबे, नेत्र सर्जन डॉ. आरकेएस चौहान, लायन धीरेंद्र मिश्रा, हंगर चेयरपर्सन माला मिश्रा, पर्यावरण चेयरपर्सन, कैबिनेट कोषाध्यक्ष लायन सतीश टंडन, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन बालाजी, कैबिनेट पीआरओ बृजेंद्र बाजपेई, पूर्व गवर्नर लायन नितिन यशार्थ, अनिल जायसवाल, लायन रेखा जायसवाल, लायन राधे मारवाड़ी और रीजन चेयरपर्सन लायन अनूप सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा रोहित जायसवाल, विशाल खरे, राजकुमार साहू, जोन चेयरपर्सन लायन अंजना शुक्ला, लायन राजेंद्र गुप्ता, मुकुल श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव, माधुरी सिंह, निशा शिब्बर, दिनेश केसरवानी, बीपी मारवा, हिमांशु गुप्ता, मनोज रामानी, बीना केसरवानी और भावना रामानी समेत अन्य सदस्यों ने भी समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम में लायन डॉ. अर्पण धर दुबे ने की-नोट स्पीकर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के चेयरपर्सन एवं मास्टर ऑफ सेरेमनी की जिम्मेदारी डॉ. अजय धर दुबे ने संभाली, जबकि कार्यक्रम के को-चेयरपर्सन लायन मनोज रामानी रहे।
समारोह के दौरान दोनों क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगामी कार्यकाल में सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश
यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये
यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा









