होम उप्र न्यूज़ कन्नौज में मातम में बदली जन्माष्टमी की रात, तीन दोस्तों की मौत

कन्नौज में मातम में बदली जन्माष्टमी की रात, तीन दोस्तों की मौत

0
19

जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

कन्नौज। जन्माष्टमी की झांकियां देखने निकले तीन दोस्तों को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि घर लौटते वक्त उनकी जिंदगी का सफर हमेशा के लिए थम जाएगा। शुक्रवार देर रात गुरसहायगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों दोस्तों की मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिवारों में कोहराम मच गया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बैसनपुरवा गांव निवासी अनुराग (18), कृष्णा (15) और आशीष (18) गहरे दोस्त थे। जन्माष्टमी के मौके पर तीनों अपने साथियों के साथ गुरसहायगंज नगर में सजी झांकियां देखने पहुंचे थे। धार्मिक उत्सव की रौनक के बीच उन्होंने कुछ समय दोस्तों के साथ बिताया और देर रात एक ही बाइक से अपने गांव की ओर निकल पड़े।

बताया गया कि रात करीब एक बजे डूंडवा बुजुर्ग बाईपास के पास उनकी बाइक पहुंची ही थी कि अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. ज्ञानेंद्र के मुताबिक, तीनों युवकों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।

तीन दोस्तों की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिन घरों में जन्माष्टमी की खुशियां थीं, वहां देखते ही देखते मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एक साथ तीन युवाओं की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरसहायगंज कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि हादसा रात करीब एक बजे हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हुई है।

पुलिस अब हादसे को अंजाम देकर फरार हुए वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अन्य माध्यमों से भी वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।उधर, हादसे की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा