होम उप्र न्यूज़ शिक्षक दिवस पर इनर व्हील क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस पर इनर व्हील क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित

0
20

मुरादाबाद। इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस द्वारा 5 सितंबर शनिवार को वनबटा गंज शिशु मंदिर विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सेल्फ डिफेंस का विशेष प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया। इनर व्हील क्लब द्वारा बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के प्रति प्रोत्साहित एवं सहयोग प्रदान किया गया, ताकि वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित बन सकें।

कार्यक्रम में क्लब प्रेसिडेंट पूनम रस्तोगी, क्लब सचिव शुभि रस्तोगी, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल, नीतू रस्तौगी,मनीषा गुप्ता ,विनीता गुप्ता, कल्पना गुप्ता, प्रेम बाला, पल्लवी गोयल एवं शिवानी पाठक आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा