होम उप्र न्यूज़ झांसी में ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले पुलिस मुठभेड़ में एक घायल...

झांसी में ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार

0
15

-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और स्वाट प्रभारी बाल-बाल बचे, उपनिरीक्षक की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

झांसी। उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में कोतवाली पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने बीते दिनों हुई ई-रिक्शा चालक से लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में चार आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपित के पैर में गोली लगी है। जबकि उनका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

बदमाशों ने उससे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया

पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1320 रुपये नकद, दस्तावेज, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं।सीओ सिटी प्रिया सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को सिद्धेश्वर नगर निवासी नरेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वह सुबह तड़के अपना ई- रिक्शा लेकर जा रहा था तभी धोबीघाट चौकी क्षेत्र में बड़ागांव गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने उससे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

बदमाशों की गतिविधियों का पता लगाते हुए उनकी तलाश शुरू की

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक माध्यमों से बदमाशों की गतिविधियों का पता लगाते हुए उनकी तलाश शुरू की। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नगरिया पुल के पास कोतवाली पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में ऋषभ वाल्मीकि के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दोनों बाइक बिना नंबर प्लेट की बताई

पुलिस के मुताबिक फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और स्वाट प्रभारी बाल-बाल बच गए, जबकि एक गोली उपनिरीक्षक अमित तोमर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान ऋषभ वाल्मीकि, मोंटी आर्या, विकास श्रीवास्तव और राज अहिरवार के रूप में हुई है। वहीं हिमांशू उर्फ होती मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस ने दोनों बाइक बिना नंबर प्लेट की बताई है। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर