होम उप्र न्यूज़ फिरोजाबाद : बच्चों के ऑनलाइन अश्लील वीडियो बेचने वाली युवती गिरफ्तार

फिरोजाबाद : बच्चों के ऑनलाइन अश्लील वीडियो बेचने वाली युवती गिरफ्तार

0
20

टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने का आरोप, साइबर सेल की सूचना पर रजावली पुलिस ने की कार्रवाई

फिरोजाबाद। थाना रजावली पुलिस और साइबर सेल टीम ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड कर बेचने के आरोप में शुक्रवार को एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उससे जुड़े लोगों और उसके एकाउंटों की जांच पड़ताल कर रही है।

साइबर सेल मुख्यालय लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ऑनलाइन गतिविधियों की जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि महिला टेलीग्राम पर ‘सेलर हब 01’ नाम के एक ग्रुप से जुड़ी थी। इसके बाद रजावली थाना पुलिस और साइबर सेल टीम ने मिलकर कार्रवाई करते हुए नगला बीच निवासी पूजा माथुर (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने मोबाइल फोन को लेकर बहुत सतर्क रहती थी। उसने फोन में कई सुरक्षा लॉक लगा रखे थे और परिवार के किसी भी सदस्य को मोबाइल छूने नहीं देती थी। पूजा की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों और टेलीग्राम ग्रुप के बारे में जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह टेलीग्राम ग्रुप में लोगों को जोड़ती थी। आपत्तिजनक वीडियो के लिंक देने के बदले वह हर वीडियो के 100 से 500 रुपये लेती थी। यह पैसा यूपीआई के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता था।पुलिस अब उसके बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसमें मौजूद डिजिटल डेटा की जांच शुरू कर दी है। साथ ही टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े लोगों, संदिग्ध ग्राहकों, बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है।

सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि युवती को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच साइबर सेल और थाना पुलिस मिलकर कर रही है। डिजिटल सबूतों के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों पर भी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा