होम उप्र न्यूज़ औरैया : दो पक्षों में मारपीट, बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल

औरैया : दो पक्षों में मारपीट, बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल

0
17

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला विधि चंद्र में बीती रात्रि मंगलवार को रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस बीच दो बाइकों में आग लगा दी गई। घटना से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। इस बवाल में दोनों पक्षों के पांच से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जालौन चौराहा निवासी वीर ठाकुर, आनेपुर निवासी देवेंद्र सिंह, जैतापुर निवासी राम नरेश और फफूंद निवासी समीर मंसूरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामूली चोट होने पर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, एक पक्ष के घायल गौरव कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

बताया गया कि जिन दो बाइकों को आग के हवाले किया गया है, उनके मालिक तकिया मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव और अफरा तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला।कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बुधवार को बताया कि मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर