दादरा नगर हवेली में प्रेमिका की गला दबाकर हत्या का आरोप, बाथरूम में ट्रॉली सूटकेस में छिपाया था शव
सिलवासा पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया आरोपी
वाराणसी। दादरा नगर हवेली और सिलवासा में महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाने के मामले में फरार आरोपी को वाराणसी में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक आस्थान से आरोपी ऋषभ कुमार सिंह को गिरफ्तार किया।
आरोपी वारदात के बाद सिलवासा से भागकर वाराणसी आ गया था
पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात के बाद सिलवासा से भागकर वाराणसी आ गया था और यहां अपनी पहचान बदलकर एक फैक्टरी में मजदूरी कर रहा था।आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर सिलवासा पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस उसे दादरा और नगर हवेली लेकर रवाना हो गई।
दो महीने बाद सूटकेस में मिला था शव
दादरा नगर हवेली के सिलवासा स्थित टोकर खड़ा क्षेत्र में तीन अगस्त को एक किराये के मकान से ट्रॉली सूटकेस के अंदर महिला का शव बरामद हुआ था। शव करीब दो महीने पुराना बताया गया था और उसे प्लास्टिक से ढका गया था।
बाथरूम में रखे ट्रॉली सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ
मकान मालिक को कमरे से तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ। इसके बाद कमरा खोलने पर बाथरूम में रखे ट्रॉली सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान छोटी उपाध्याय (20) निवासी नवादा, बिहार के रूप में हुई।पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद से ऋषभ कुमार सिंह फरार था और सिलवासा से भागकर वाराणसी में छिपा हुआ था।
खुफिया सूचना पर फैक्टरी में दबिश
एसटीएफ वाराणसी इकाई को आरोपी के वाराणसी में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसटीएफ और सिलवासा पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक आस्थान स्थित शुभकामना रियल टेक फैक्टरी में दबिश दी।
आरोपी यहां नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था
पुलिस के अनुसार, आरोपी यहां नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था। टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।एसटीएफ वाराणसी इकाई के निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव का रहने वाला है।
पहले से शादीशुदा थी छोटी, प्रेमी के साथ भागी
पूछताछ में पुलिस के सामने आरोपी और मृतका के संबंधों को लेकर कई बातें सामने आईं। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ अपने गांव की रहने वाली छोटी उपाध्याय से प्रेम करता था। छोटी की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच संबंध बने रहे।
छोटी के कहने पर ऋषभ उसे लेकर दादरा नगर हवेली भाग गया था
बताया गया कि छोटी के कहने पर ऋषभ उसे लेकर दादरा नगर हवेली भाग गया था। वहां दोनों ने शादी कर ली थी। छोटी के परिवार को जब इसकी जानकारी मिली तो दोनों परिवार नाराज हो गए और छोटी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।पुलिस के मुताबिक, छोटी को कथित तौर पर अगवा करने के मामले में ऋषभ के खिलाफ बिहार के रोह थाने में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज था।
9 जून को हत्या का आरोप
एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि शादी के बाद छोटी उस पर लगातार गांव चलने का दबाव बना रही थी। नौ जून की सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के बाद शाम को ऋषभ ने छोटी की गला दबाकर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी ने शव को रस्सी से बांधा और उसे ट्रॉली सूटकेस में बंद कर दिया। इसके बाद वह सिलवासा से फरार होकर वाराणसी आ गया।
कमरा खाली कराने पर सामने आया मामला
वारदात के बाद महिला का शव करीब दो महीने तक कमरे में ही पड़ा रहा। घटना का खुलासा तब हुआ, जब मकान मालिक किसी दूसरे व्यक्ति को कमरा किराये पर देने के लिए वहां पहुंचा और ताला खोलकर अंदर गया।कमरे से दुर्गंध आने पर जांच की गई तो बाथरूम में रखा ट्रॉली सूटकेस मिला। सूटकेस खोलने पर उसमें महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई।अब वाराणसी में गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सिलवासा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई दादरा और नगर हवेली पुलिस करेगी।
यह भी पढ़े : यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त
यह भी पढ़े : राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास, भुगतान व्यवस्था होगी मजबूत
यह भी पढ़े : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 19,324 वोटों से हारी
यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू









