होम उप्र न्यूज़ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के प्रथम आगमन पर उमड़ा सपा कार्यकर्ताओं...

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के प्रथम आगमन पर उमड़ा सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

0
27

लखनऊ से बलिया पहुंचे तो नदौली सीमा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

2027 में सातों सीट जीतने का संकल्प, कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि: सुनील मौर्य

संजीव सिंह बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ से चलकर बलिया पहुंचे। जनपद की सीमा नदौली पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत के बाद सैकड़ों वाहनों का काफिला बलिया की ओर रवाना हुआ। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए अपने नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सुनील कुमार मौर्य समाजवादी पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ खुली गाड़ी में सवार हुए। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

2027 में सातों सीट जीतने का लिया संकल्प

सुनील कुमार मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में दिखाई दे रहा यह उत्साह संगठन की सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह के उपरान्त प्रेस से बात करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मैं कुछ भी करूंगा, उनका सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर शतप्रतिशत खरा उतरने का काम करूंगा और 2027 में बलिया के सातों सीट जीतकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण योगदान करूंगा।

निवर्तमान अध्यक्ष संग्राम सिंह ने बैठाया कुर्सी पर

निवर्तमान अध्यक्ष संग्राम सिंह ने सबसे पहले अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। इस अवसर पर अम्बिका चौधरी, मु. जियाउद्दीन रिज़वी, जयप्रकाश अंचल, श्रीमती मंजू सिंह, रंजीत चौधरी, संजय उपाध्याय, अरविन्द गिरी, यशपाल सिंह, डा. विश्राम यादव, सुशील पाण्डेय कान्हजी, राजेश गौड़, रामजी गुप्ता, रामजी यादव, बलजीत कुशवाहा, सुभाष चौहान, जय प्रकाश मुन्ना, धनंजय विशेन, विकेश सिंह सोनू, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कन्नौजिया, रामेश्वर पासवान, रोहित चौबे, आशुतोष ओझा, अनिल राय, जलालुद्दीन जे डी, अजय यादव, धनजी यादव, चंदन यादव, सर्वजीत यादव, विजय शंकर यादव, सुभाष यादव, गुरुज लाल राजभर, रवींद्र यादव, अखिलेश गुप्ता, मंटू साहनी, जगमोहन विंद, हरेन्द्र गोड, अटल पाण्डेय, रामनाथ पटेल, बलराम यादव, विनायक मौर्य, हरेंद्र राम, नीरज यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन बीरबल राम ने किया।दिन भर की जोरदार बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश सराहनीय रहा।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर