होम देश प्रदेश बेढ़ना में चार संदिग्ध मौतों से हड़कंप, जहरीली शराब की आशंका के...

बेढ़ना में चार संदिग्ध मौतों से हड़कंप, जहरीली शराब की आशंका के बीच पोस्टमार्टम के निर्देश

0
37

पटना। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने मौतों के पीछे जहरीली शराब की आशंका जताई है। मामले की जानकारी मिलने पर बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

मंत्री ने परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीने के बाद कुछ लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चार लोगों की मौत हो गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विजय कुमार सिन्हा ने सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट में यदि जहरीली शराब से मौत की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने बाढ़ के एसडीएम को मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए

मंत्री ने बाढ़ के एसडीएम को मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पटना के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक से भी बातचीत की गई है। अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में संरक्षण नहीं दिया जाएगा। जांच में यदि कोई व्यक्ति गैरकानूनी शराब कारोबार में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेढ़ना गांव और आसपास के इलाके में तनाव और चिंता का माहौल

घटना के बाद बेढ़ना गांव और आसपास के इलाके में तनाव और चिंता का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही हैं। फिलहाल मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि किसी की लापरवाही या अवैध गतिविधि सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा