होम उप्र न्यूज़ लखनऊ : मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर के साथ चेन स्नैचिंग, मचा...

लखनऊ : मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर के साथ चेन स्नैचिंग, मचा हड़कंप

0
14

बाइक पर सवार होकर आए तो दोनों बदमाश, पहचान छिपाने के लिए पहन रखी थी हेलमेट

एसएमयूपीन्यूज,लखनऊ । पुलिस के तमाम प्रयास के बावजूद भी राजधानी लखनऊ में चैन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर को अपना निशाना बनाया। आज सुबह लगभग सात बजे थाना गुडम्बा क्षेत्रान्तर्गत जनता इंटर कॉलेज के पास एक व्यक्ति से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया। सूचना प्राप्त होते ही थाना गुडम्बा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

अपने आवास के पीछे गली में डॉ. पवन कपूर कर रहे थे मॉर्निंग वाक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डॉ. पवन कपूर पुत्र स्वर्गीय विनोद कपूर, निवासी-सेक्टर-जे, जानकीपुरम, लखनऊ (मूल निवासी-जनपद लखीमपुर खीरी) आज प्रातः अपने आवास के पीछे स्थित गली में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान एक दोपहिया वाहन पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने हेलमेट पहन रखा था, झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की कर रही जांच

घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन परीक्षण किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अभियुक्तों की पहचान के लिए आसपास के मार्गों के अन्य सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध तथ्यों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही, आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है।

पुलिस शीघ्र की घटना का खुलासा करने का कर रही दावा

पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। उपलब्ध *सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त

यह भी पढ़े : राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास, भुगतान व्यवस्था होगी मजबूत

यह भी पढ़े : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 19,324 वोटों से हारी

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती