एसएमयूपीन्यूज,लखनऊ । यूपी की राजधानी में गुरुवार की रात्रि बेहद की दिल को दहला देने वाला हादसा हो गया। समय करीब 10:30 बजे रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (लखनऊ-सीतापुर हाईवे) पर सरैया बाजार स्थित वीरेन्द्र धर्मकांटा के पास एक मारुति कार संख्या UP32CS0626 में अचानक आग लग गई। सूचना पर तत्काल थाना बीकेटी पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची।
ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहन स्वामी की पुष्टि की गई
फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया, किन्तु तब तक वाहन पूर्णतः जल चुका था। वाहन की चालक सीट पर वाहन स्वामी अलमास हक पुत्र हमीदुल हक, निवासी A-12, खुर्रम नगर, साकेत विहार कॉलोनी, रिंग रोड, विकासनगर, लखनऊ का जला हुआ शव पाया गया। मृतक की उम्र 32 वर्ष है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहन स्वामी की पुष्टि की गई तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
घटना के कारणों की जांच शुरू
शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। घटना के कारणों की जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक एवं विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अन्य उपलब्ध साक्ष्यों एवं यदि कोई तहरीर प्राप्त होती है, तो उसके आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।
यह भी पढ़े : यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त
यह भी पढ़े : राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास, भुगतान व्यवस्था होगी मजबूत
यह भी पढ़े : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 19,324 वोटों से हारी
यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू









