मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस द्वारा 15 अगस्त 2026 को सिल्वर स्पून में भव्य “तीजोत्सव” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं क्लब प्रेयर से हुआ। सभा के प्रारंभ में सचिव शुभि द्वारा क्लब प्रेसिडेंट पूनम रस्तोगी को कॉलर पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विनीता एवं सपना ने किया। इस अवसर पर मनोरंजक हाउजी, रोचक गेम्स एवं विभिन्न सरप्राइज एक्टिविटीज का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मृदुला, नीलम, विनीता, लीना एवं कृष्णा ने मनमोहक सावन गीत प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। वहीं शिल्पी, संगीता, ज्योति, रूपम एवं पल्लवी आदि ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

“महारानी” प्रतियोगिता में सुनीता, प्रेमवाला, रश्मि एवं पल्लवी ने भाग लिया, जबकि “तीज क्वीन” प्रतियोगिता में नीतू, रेनू, श्वेता, ईशा, सपना, लक्ष्मी, मेघा, नीलू आदि ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान इनरव्हील क्लब से संबंधित रोचक प्रश्न भी पूछे गए।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्लब की सदस्यों ने जरूरतमंद महिलाओं को तीज से संबंधित सामग्री एवं क्लब की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल, क्लब प्रेसिडेंट पूनम रस्तोगी, सचिव शुभि, रिंजू, आरती, कल्पना, शिवानी, मनीषा, प्रभा, बीनू, ज्योति सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने तीजोत्सव का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।
महारानी का खिताब: सुनीता गुप्ता को मिला
सेंकिड महारानी बनी प्रेम बाला जी
तीज क्वीन: नीतू रस्तौगी बनीं
यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय
यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान









