होमउप्र न्यूज़योगी ने किया 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, दोपहर 12 बजे तक लगे...

योगी ने किया ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ, दोपहर 12 बजे तक लगे 16 करोड़ पौधे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में ‘पवित्र त्रिवेणी’ के पौधों को रोपकर ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन मंत्री डा. अरूण कुमार सक्सेना भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी पर आधारित कैलेंडर का विमोचन एवं ‘मौलश्री’ का पौधा लगाकर ‘हरित उत्तर प्रदेश’ के पावन संकल्प को नई ऊर्जा दी। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधे एवं वनाच्छादन अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले महानुभावों को चेक भी प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रदेश वासियों का आह्वान करूंगा- ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का हिस्सा बनें। जहां कहीं भी आप हैं, एक पेड़ लगायें और उसकी सुरक्षा करें। अपनी मां और धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कम से कम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाएं और 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी से सफल बनाएं।

योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि यूपी ने अपने वनाच्छादन को विस्तार देने में भी सफलता प्राप्त की है। पिछले 9 वर्षों के अंदर उत्तर प्रदेश में 242 करोड़ पौधरोपण संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के असंतुलन को संतुलित करने के लिए आवश्यक है कि पर्यावरण के प्रति हर नागरिक अपने दायित्व का निर्वहन करे। दोपहर 12 बजे तक प्रदेशभर में 16 करोड़ पौधे लगाये गये।

यह भी पढ़े : यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के CDO बदले

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : ‘ससुराल से मिला गिफ्ट’ या काली कमाई का खेल? 35 करोड़ की संपत्ति मामले में रिटायर्ड एआरटीओ पर विजिलेंस का शिकंजा कसता

यह भी पढ़े : ‘हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वालों से पूछो, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा कराएंगे?’

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में 24 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments