होम देश प्रदेश अनशन खत्म कर सोनम वांगचुक का बड़ा दावा, सरकार ने चर्चा, मुआवजे...

अनशन खत्म कर सोनम वांगचुक का बड़ा दावा, सरकार ने चर्चा, मुआवजे और छात्रों पर कार्रवाई न करने का दिया भरोसा

0
67

नई दिल्ली। पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक देर रात अपना 26 दिनों से चला आ रहा अनशन तोड़ दिया। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि देश में जवाब देही तय होनी चाहिए। उन्होंने सरकार के साथ हुई बातचीत और आश्वासन की भी जानकारी दी है। हालांकि, इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे बात नहीं है।

सोनम वांगचुक का कहना है कि सरकार ने और अन्य पार्टियों के नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया है कि संसद में परीक्षा तंत्र की विफलता की जवाबदेही तय करने के लिए चर्चा होगी। साथ ही सरकार नीट परीक्षा पत्र लिक से जुड़े आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को सरकार उचित मुआवजा देगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई कैसे कोई मामला दर्ज नहीं होगा।

इसी बीच ऐसी जानकारी मिली है कि सरकार जंतर मंतर पर आंदोलनरत सीजेपी नेताओं से कांस्टीट्यूशनल क्लब में बातचीत कर सकती है। सरकार और भाजपा की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, सीजेपी का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह सोनम वांगचुक के त्याग को ऐसे ही व्यर्थ नहीं जाने देंगे।उल्लेखनीय है कि, सोनम वांगचुक ने देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में अपना पिछले 26 दिन से जारी अनशन समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़े : अमरोहा में अनोखी शादी, तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

यह भी पढ़े : विदेशी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का तकनीकी नेटवर्क बेनकाब, लखनऊ पुलिस की जांच में बड़े खुलासे

यह भी पढ़े : पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा

यह भी पढ़े :फर्जी FASTag से करोड़ों के टोल राजस्व की चोरी का भंडाफोड़

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार