मुरादाबाद (कांठ रोड)। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी स्टोर (कांठ रोड, मुरादाबाद) की ओर से जी-ब्लॉक, रामगंगा विहार में काफी संख्या में पेड़-पौधे लगवाए गए। इस सराहनीय पहल में समाज के विभिन्न वर्गों और ज्वैलरी स्टोर की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कॉलोनी के सभी निवासियों ने इन पौधों की सुरक्षा और उचित रखरखाव की जिम्मेदारी लेते हुए एक माली की व्यवस्था की है। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी स्टोर के सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव मिस्टर मनोज कुमार और सेल्स एग्जीक्यूटिव मिस प्रगति ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।

इसके साथ ही कॉलोनी निवासी प्रेम बाला, वाणी शैली, अंजू, निशि, स्वाति, अक्षय, प्रकृति, रमेश और दलवीर सिंह ने भी इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या
यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले
यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित
यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड
यह भी पढ़े : काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन लोग घायल
