होमदुनियापाकिस्तान में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड़ के...

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड़ के दौरान पांच आतंकी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने गुरुवार को बन्नू जिले में एक खुफिया सूचना पर केंद्रित अभियान में पांच आतंकवादियों को मार गिराया। उनके पास से राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जवानों को देखते ही आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हुई गोलीबारी में पांच संदिग्ध आतंकवादी मारे गए, जबकि कई अन्य भागने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची और भाग रहे संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। उनके पास से पांच कलाश्निकोव राइफल, दस मैगजीन, पांच बैंडोलियर, दो हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया। खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि आतंकवादियों के मददगारों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments