होम उप्र न्यूज़ यूपी ATS का बड़ा एक्शन, बलरामपुर से संदिग्ध ISI एजेंट गिरफ्तार, देश...

यूपी ATS का बड़ा एक्शन, बलरामपुर से संदिग्ध ISI एजेंट गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधियों का आरोप

0
79

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बलरामपुर जिले से गिरफ्तार किया हैं। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर देश विरोधी गतिविधियों संलिप्त था।

फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के संपर्क में आया

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि बलरामपुर जिले में रहने वाले शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अभियुक्त फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के संपर्क में आया, जिसके बाद व्हाट्सएप, मैसेंजर एवं सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए उससे लगातार संपर्क बनाए रखा। आईएसआई एजेंट द्वारा उसे आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाया गया तथा अन्य युवाओं को भी अपने साथ जोड़ने के निर्देश दिए गए।

और किसके संपर्क में था, यह लगाया जा रहा पता

अभियुक्त को राजस्थान के श्रीगंगानगर से शस्त्र एवं विस्फोटक सामग्री प्राप्त कर अगले आदेश पर आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए कहा गया था। इसी उद्देश्य से उसके बैंक खाते में धनराशि भेजी गयी। एजेंसियों से बचने के लिए एन्क्रिप्टेड एप्लीकेशन का उपयोग किया जाता था। एटीएस अब इस बात का पता लगाने के प्रयास में है कि वह किन—किन लोगों के संपर्क में था। उसने किन लोगों को जोड़ा था।

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन