कांवड़ यात्रा के मार्ग, मिश्रित आबादी व संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा
लखनऊ । संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, बबलू कुमार ने बताया कि गुरुवार से प्रारंभ हो रहे श्रावण मास के अवसर पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ियों व शिवभक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। शहर के प्रमुख धार्मिक प्रतिष्ठानो/ शिवालयों, जैसे- नागेश्वर महादेव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, श्री ओंकारेश्वर मंदिर, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर व चन्द्रिका देवी मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों व संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर के संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंदिर परिसरों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके अतिरिक्त सिविल डिफेन्स, डिजिटल वॉलन्टियर /विशेष पुलिस बल आदि के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था हेतु जन सहयोग/सामुदायिक पुलिसिंग हेतु विशेष प्रबन्ध किये गये है। मंदिरों में कांवड़ियों की संख्या को व्यवस्थित करने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है एवं समस्त पुलिस बल को सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की सहायता से प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की जा रही है। स्थानीय पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पैदल गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सुरक्षा एवं पुलिस बल का व्यवस्थापन
कांवड़ यात्रा के अवसर पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कावड़ियों /शिवभक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है विशेष फोकस: शिवालयों,कांवड़ यात्रा मार्ग ,संवेदनशील स्थानों व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा के दृष्टिगत डायल-112 , पालीगन मोबाईल , व सादे वस्त्रों में महिला पुलिस कर्मियों तथा एण्टी रोमियो स्क्वायड/पिंक मोबाईल की ड्यूटी लगाई गयी है , जो लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाये रखेगे।
-कांवड़ यात्रा मार्ग , शिवालयों ,मंदिरों पर उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
-जलाशयों व घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिगत SDRF टीमों द्वारा की गश्त की जायेगी।
-सादे कपड़ों में इंटेलिजेंस (LIU) की टीमें असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगी।
-सीसीटीवी कण्ट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी (यथा-बुद्धेश्वर महादेव मंदिर 01-01 उ0नि0 व पुलिस बल की नियुक्ति )।
यातायात प्रबंधन और ट्रैफिक डायवर्जन
-कांवड़ियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन (यथा-बुद्धेश्वर चौराहा, मनकामेश्वर मंदिर ढाल, डालीगंज चौराहा, हनुमान सेतु मंदिर चौराहा, पाल तिराहा, दुबग्गा तिराहा, बाराबिरवा तिराहा व सीतापुर मार्ग) पर लागू किया गया है जनसाधारण की सुविधा हेतु विस्तृत ‘यातायात एडवायजरी’ अलग से जारी की गई है।
- प्रमुख मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और अव्यवस्था से बचने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त जवानों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया गया है, जिससे दर्शन करने आने वाले भक्तों को परेशानी न हो।
तकनीकी निगरानी व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग
-CCTV: प्रमुख शिवालयों, कांवड़ मार्गों, जलाशयों, घाटों और संवेदनशील मार्गों की 24×7 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
-सोशल मीडिया सेल: सोशल मीडिया की राउण्ड द क्लॉक मॉनिटरिंग की जायेगी। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे- फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर एवं वाट्सएप आदि पर मीडिया सेल द्वारा विशेष निगरानी रखी जायेगी।
ब्रीफिंग एवं दिशा-निर्देश
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात समस्त पुलिस बल को कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के साथ अत्यंत व्यवहारिक, मृदु और संवेदनशील संवाद करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भक्तों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। महिला कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता के लिए प्रमुख मंदिरों व कांवड़ यात्रा मार्ग पर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। साथ ही, सुरक्षा बलों को निर्देशित किया गया है कि वे मंदिर परिसरों में उमड़ने वाली भीड़ का प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें और सतर्कता बरतते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।
आपातकालीन सेवाएं और प्रशासन की अपील
पुलिस प्रशासन की जनता से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर किसी भी भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और श्रावण मास को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं ।
यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू
यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?
यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR









