संजीव सिंह, बलिया । जिले की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का एक ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, 11 मोटरसाइकिलें, दो पंपिंग सेट मोटर तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि रविवार तड़के करीब तीन बजे बैरिया से बिहार जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी की, तो मुख्य आरोपित हेमंत सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हेमंत सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपित को तत्काल सीएचसी सोनबरसा भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मौके से हेमंत सिंह के अलावा हर्ष राज सिंह उर्फ राज सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, बिहार के सारण निवासी अनुज उपाध्याय उर्फ शिवम उपाध्याय तथा जयकुमार गोड़ उर्फ सन्टुल गोड़ को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरोह चोरी के वाहनों को बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में था।
घायल आरोपित हेमंत सिंह को उपचार के लिए सीएचसी सोनबरसा भेजा गया। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।एएसपी ने बताया कि बरामद वाहनों और अन्य सामानों के संबंध में भी जांच की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी
यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट
यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन
