होमउप्र न्यूज़कानपुर-इटावा हाईवे पर दर्दनाक हादसा! डिवाइडर से टकराई कार बनी आग का...

कानपुर-इटावा हाईवे पर दर्दनाक हादसा! डिवाइडर से टकराई कार बनी आग का गोला, दो लोग जिंदा जले

कानपुर देहात। यूपी के कानपुर देहात जनपद में कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात डेरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगीसापुर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी आगोश में ले लिया। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

हादसा के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही डेरापुर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद कार की तलाशी ली गई, जिसमें दो लोगों के झुलसे शव बरामद हुए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह के अनुसार, कार दिल्ली नंबर पर पंजीकृत है। वाहन के रजिस्ट्रेशन से जुड़े मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति ने बताया कि वह कार पहले ही बिहार के एक व्यक्ति को बेच चुका है। इसके बाद पुलिस ने अन्य उपलब्ध नंबरों पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के चलते कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आ रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटा रही है। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य कराया।

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments